इंदौर। गांधी नगर क्षेत्र में गोवर्धन फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में नहाने उतरे दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतक शिवम (7) और रवि (8) समर्थ वाटिका कॉलोनी में रहते थे और मूल रूप से बड़वानी जिले के रहने वाले थे। फार्म हाउस के चौकीदार ने दोनों को पानी में डूबा देखा और तुरंत बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। बच्चों को तैरना नहीं आता था और वे स्लम एरिया से फार्म हाउस में घुस गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबे दो मासूम, दर्दनाक मौत




