ग्वालियर। ग्वालियर के रहने वाले रिंकल नरेश रजक उर्फ अब्दुल रहमान ने खुद को नासिक का कलेक्टर बताकर मालेगांव में छह लोगों से 8.5 लाख रुपए ठग लिए। जब लोगों को उसकी असलियत का पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सोमवार शाम शहर पुलिस ने महेशनगर इलाके के एक फ्लैट से उसे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस को 14.30 लाख रुपए नकद, दो मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज बरामद हुए। 37 वर्षीय रिंकल रजक नवंबर 2024 में मालेगांव आया था और लोगों को झांसा देकर बताया कि जाफरनगर में पुलिस प्रशासन की जमीन को सरकार से 99 साल की लीज पर लिया जाएगा और वहां रो हाउस बनाए जाएंगे। उसकी बातों में आकर छह लोगों ने उसे 8.5 लाख रुपए दे दिए थे।
फर्जी कलेक्टर बनकर 8.5 लाख की ठगी, महेशनगर से आरोपी गिरफ्तार!




