ग्वालियर। पुरानी छावनी के अकबरपुर गांव में गुरुवार शाम पूल पार्टी के दौरान 24 वर्षीय सतीश खटीक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के साथ नहाते वक्त वह गोता लगाते समय बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि पूल नियमों के तहत संचालित हो रहा था या नहीं। पूल में CCTV कैमरे नहीं थे, जिससे जांच में कठिनाई आ रही है।




