भोपाल। कांग्रेस ने अपने राज्यों के प्रभारियों में बड़े बदलाव किए हैं। राजस्थान के बाड़मेर जिले की बायतु सीट से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी को अब मध्य प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले, वे पंजाब के प्रभारी रह चुके हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
पूर्व मंत्री हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया




