पन्ना। जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गजना धरमपुर में बुधवार रात आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। इसमें थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया और आरक्षक राम निरंजन कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सतना के बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति पर नियंत्रण किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी पंचम यादव को गिरफ्तार कर लिया है और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, टीआई और आरक्षक गंभीर रूप से घायल




