पीथमपुर। शुक्रवार को भोपाल की यूनियन कार्बाइड के रासायनिक कचरे को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई। तारापुर गांव स्थित रामकी एनवायरो कंपनी में इस कचरे को जलाया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आशंकाएं बनी हुई हैं। इसके प्रभाव को समझने के लिए ग्रामीणों ने एक अनोखा तरीका अपनाया—उन्होंने दो सफेद कबूतरों पर काला निशान लगाकर उड़ाया, यह मानते हुए कि इन पक्षियों के स्वास्थ्य से कचरा जलाने के असर का पता चलेगा। रासायनिक कचरे के निस्तारण को लेकर गांव में दहशत का माहौल है, जिसके चलते कई किरायेदार अपने घर छोड़कर पीथमपुर चले गए हैं। स्थानीय लोगों में इस मुद्दे को लेकर चिंता तो है, लेकिन वे कैमरे पर बोलने से बच रहे हैं।
पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा जलाने से दहशत, असर जानने के लिए उड़ाए कबूतर!




