पिता की डांट से नाराज 15 वर्षीय नाबालिग ने की आत्महत्या, ऑटो रिक्शा में लगाया फंदा

Must read

रतलाम। रतलाम के नूरी नगर इलाके में पिता की डांट से नाराज होकर 15 वर्षीय नाबालिग लड़के ने आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार रात सालाखेड़ी चौकी क्षेत्र की है। नाबालिग ने घर के सामने खड़े पिता के ऑटो रिक्शा में ही रस्सी से फांसी लगा ली।

मृतक की पहचान मेहमूद (15), पिता अहमद शाह के रूप में हुई है। शनिवार रात करीब 7:30 बजे उसका शव घर के बाहर खाली प्लॉट में खड़े ऑटो रिक्शा के पास संदिग्ध हालत में मिला। पड़ोसियों ने उसे बेसुध देखा तो तुरंत परिजनों को सूचना दी। मां मौके पर पहुंची और बेटे की हालत देखकर रोने लगी। पड़ोसियों की मदद से मेहमूद को रात करीब 8 बजे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पिता भी अस्पताल पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता के पास तीन ऑटो रिक्शा हैं। बबलू डागा ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे पिता सवारी छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बेटे को कुछ लड़कों के साथ देखा और ऑटो रोककर उसे डांटा। पिता ने उससे कहा था कि आवारा लड़कों के साथ न घूमे। इसके बाद वे वहां से चले गए।

बताया जा रहा है कि घर पहुंचने के बाद किशोर पास में खड़े एक अन्य ऑटो में जाकर बैठ गया। वह काफी देर तक रोता रहा और फिर ऑटो में पड़ी रस्सी से फांसी लगा ली। पुलिस जांच में सामने आया कि रस्सी ऑटो रिक्शा के अंदर बंधी हुई थी, जबकि शव बाहर की ओर सटा हुआ मिला। गले पर रस्सी के स्पष्ट निशान पाए गए हैं।

घटना के बाद रात में जिला अस्पताल में हंगामे की स्थिति बन गई। डॉक्टरों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजने की बात कही, लेकिन परिजन पहले इसके लिए तैयार नहीं थे। पुलिस और अस्पताल स्टाफ की समझाइश के बाद रात करीब 10 बजे परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए। शव को मेडिकल कॉलेज की मर्च्युरी में रखवाया गया है, जहां रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article