इंदौर। जनता क्वार्टर क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक 27 वर्षीय युवक की सड़क पर अचानक गिरने से मौत हो गई। वह अपनी पंचर हुई एक्टिवा को हाथ से खींचकर नजदीकी दुकान तक ले जा रहा था। कुछ कदम आगे बढ़ने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह वाहन के साथ सड़क किनारे गिर पड़ा।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि युवक कुछ देर रुककर सांस संभालने की कोशिश करता है, फिर अचानक संतुलन खोकर कार के पास गिर जाता है। राहगीरों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परदेशीपुरा पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विनीत पिता संजय, निवासी जनता क्वार्टर के रूप में हुई। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक जानकारी में उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।




