निगम परिषद के 3 साल पूरे, 85 वार्डों में जश्न और विकास यात्रा का प्रदर्शन

Must read

इंदौर। नगर निगम परिषद के मौजूदा कार्यकाल के तीन साल और भाजपा शासित निगम को 25 साल पूरे होने पर शहर के सभी 85 वार्डों में मंगलवार शाम से विकास कार्यों की उपलब्धियों को लेकर वार्ड स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें सीएम मोहन यादव ऑनलाइन जुड़ेंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और अन्य जनप्रतिनिधि जनता के बीच निगम की उपलब्धियों को साझा करेंगे। इन तीन वर्षों में इंदौर में पीपीपी मॉडल पर सोलर प्लांट, स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम, डिजिटल पोर्टल, जल स्रोतों का संरक्षण, ड्रेनेज लाइन, सड़क निर्माण, संजीवनी क्लिनिक, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और ई-गवर्नेंस जैसे कई नवाचार किए गए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी के जरिए शहर के भविष्य को और मजबूत बनाना है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article