इंदौर। नवरात्रि पर 25 एकड़ में फैला अब तक का सबसे बड़ा पंडाल तैयार किया गया है, जिसमें मां दुर्गा के साथ 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियां सजाई गई हैं। तीन महीने में 550 से ज्यादा कारीगरों ने इसे बनाया है। 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सनातन सिद्धि नवरात्रि महोत्सव में 11 हजार स्वर्ण-लेपित कलशों में 451 दिव्य सामग्रियां रखी गई हैं। रोजाना कथा, पूजन, भजन संध्या के साथ 1 करोड़ मंत्र जाप और 10 लाख हवन आहुतियां होंगी। इसी दौरान 108 इलेक्ट्रिक ऑटो दान और 300 करोड़ रुपये के हेल्थ इंश्योरेंस की घोषणा भी की गई।
नवरात्रि महोत्सव में 25 एकड़ का भव्य पंडाल तैयार




