भोपाल। मध्य प्रदेश में दिवाली का उत्सव पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा, जबकि जबलपुर में तेज बारिश ने लोगों की तैयारियों पर पानी फेर दिया। बारिश के बावजूद लोगों ने उत्साह नहीं छोड़ा और दीप जलाकर त्योहार मनाया। भोपाल में सीएम मोहन यादव ने निवास पर पूजा-अर्चना की, वहीं बाजारों में दिनभर भारी भीड़ रही। प्रशासन ने सभी बड़े शहरों में सुरक्षा और ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की है। फायर ब्रिगेड, पुलिस और स्वास्थ्य टीमें अलर्ट मोड पर तैनात हैं।
दिवाली की रौनक में नहाया मध्य प्रदेश, जबलपुर में बारिश ने बिगाड़ी तैयारियां




