दिल्ली। विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के कारण अवकाश रहेगा। सत्र के पहले दिन उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली को शपथ दिलाएंगे, जो बाद में विधायकों को शपथ ग्रहण कराएंगे। इसी सत्र में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा, जिसमें रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता का स्पीकर बनना लगभग तय माना जा रहा है, जबकि मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है। विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की थी। वहीं, मुख्यमंत्री ने रविवार को घोषणा की कि इस सत्र में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की सभी 14 लंबित रिपोर्ट पेश की जाएंगी, जिनमें AAP सरकार की कथित गलत शराब नीति से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपये के नुकसान का जिक्र है। विधानसभा बुलेटिन के अनुसार, 25 फरवरी को उपराज्यपाल विधानसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद CAG रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी और फिर LG के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
दिल्ली विधानसभा सत्र शुरू: स्पीकर चुनाव से CAG रिपोर्ट तक होंगे बड़े फैसले!




