भोपाल। दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत के बाद मध्यप्रदेश में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी जिलों के एसपी और आईजी को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटलों और बाजारों में सघन तलाशी ली। उज्जैन के महाकाल मंदिर और इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में बम और डॉग स्क्वॉड की टीमों को तैनात किया गया है।
दिल्ली ब्लास्ट के बाद मध्यप्रदेश में हाई अलर्ट, मंदिरों और स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा




