जबलपुर। जिले के सिहोरा में कटनी से जबलपुर जा रही एक तेज रफ्तार बस मंगलवार रात नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे बने दुर्गा पंडाल में जा घुसी। हादसे में अफरा-तफरी मच गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें 6 को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना पर पुलिस, कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और घायलों के उपचार की व्यवस्था की।
तेज रफ्तार बस दुर्गा पंडाल में घुसी। मचा हड़कंप, 20 से ज्यादा घायल




