इंदौर। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इंदौर-मुंबई तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की अवधि तीसरी बार बढ़ा दी गई है और अब यह 29 नवंबर तक चलेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन का रूट, स्टॉपेज और कोच संरचना पहले जैसी ही रहेगी। तेजस का किराया दुरंतो और अवंतिका एक्सप्रेस से ज्यादा है, जबकि सफर में यह दुरंतो से 3 घंटे और अवंतिका से 1 घंटे अधिक समय लेती है। इंदौर से यह ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रवाना होगी, जबकि मुंबई से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।
तेजस स्पेशल ट्रेन 29 नवंबर तक बढ़ाई गई, किराया दुरंतो-अवंतिका से ज्यादा




