राजगढ़। भोपाल के ऐशबाग में रहने वाला ड्रग तस्कर सनब्बर, जो यासीन उर्फ मछली का करीबी गुर्गा बताया जाता है, ट्रक की डिलीवरी के लिए राजगढ़ पहुंचा तो पुलिस ने उसे तारागंज रोड पर घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके पास से 85 हजार रुपए की एमडी ड्रग्स मिली। यासीन की गिरफ्तारी के बाद उसका नाम पेडलर के तौर पर सामने आया था और वह तब से फरार था। सनब्बर और उसके भाई पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं, इसलिए उस पर एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है।
ड्रग तस्कर सनब्बर पकड़ा, 85 हजार की MD बरामद




