डुमना एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूत, तैनात किए गए दो आधुनिक फायर फाइटर वाहन

Must read

जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट, जिसे हाल ही में 500 करोड़ रुपए की लागत से विस्तारित किया गया है, की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए दो आधुनिक फायर फाइटर वाहन तैनात किए गए हैं। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में निर्मित इन वाहनों की कुल कीमत 14.88 करोड़ रुपए है और ये 85 मीटर तक की दूरी से आग बुझाने की क्षमता रखते हैं। आपात स्थितियों में ये वाहन एयरपोर्ट पर यात्रियों और संरचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा लंबे समय के बाद ये वाहन एयरपोर्ट को उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका उपयोग अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (ICAO) के मानकों के अनुसार किया जाएगा। प्रत्येक वाहन में 10,000 लीटर पानी, 1,300 लीटर फोम और 250 किलो शुष्क केमिकल पाउडर भंडारण की सुविधा है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया संभव होगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article