छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल के ट्रेनी डॉक्टर सानिध्य दुबे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह छात्रों को डॉक्टर बनने की बजाय माफिया बनकर चरस-गांजा बेचने और बाद में चुनाव लड़ने की सलाह दे रहा है। उसने कहा कि डॉक्टरों की सैलरी नहीं मिलती, 30-40 करोड़ कमाकर नेता बनो। यह वीडियो किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार ने कहा कि यह गैरजिम्मेदाराना बयान है, फिलहाल किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।




