भोपाल। जहरीले कफ सिरप से एमपी में 25 बच्चों की मौत के बाद अब बैतूल के दो बच्चे इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचे हैं। दोनों का इलाज पहले डॉ. प्रवीण सोनी ने किया था, जिनकी दवा पर सवाल उठे हैं। एक बच्ची की जांच सामान्य आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि दूसरी का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है और अस्पताल में सभी मरीजों की सतर्कता से जांच की जा रही है।
जहरीले कफ सिरप से दहशत, दो बच्चे फिर पहुंचे हमीदिया अस्पताल




