ग्वालियर। चित्रकूट धाम इलाके में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आर्मी जवान मोनू शर्मा (26) और उसकी पत्नी आशारानी (25) का शव जंगल में एक ही पेड़ पर दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। दोनों ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन पिछले छह महीने से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन आधार कार्ड, एटीएम और आर्मी कैंटीन कार्ड के जरिए पहचान हुई। पास में एक बुलेट बाइक भी खड़ी मिली। परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ महीनों बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था।
जंगल में आर्मी जवान और पत्नी का शव पेड़ से लटका मिला




