चैंपियंस ट्रॉफी 2025: इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टक्कर आज, कौन खोलेगा जीत का खाता?

Must read

लाहौर। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आठवां मुकाबला आज इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसका टॉस दोपहर 2:00 बजे और मैच 2:30 बजे से शुरू होगा। यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड और अफगानिस्तान दोनों ही अपने पहले मुकाबले हार चुके हैं—इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से हराया था, जबकि अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 107 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों ही टीमें अब तक चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब नहीं जीत सकी हैं, ऐसे में वे इस बार बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेंगी। वनडे फॉर्मेट में अब तक दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिनमें से 2015 और 2019 के वनडे वर्ल्ड कप मैच इंग्लैंड ने जीते थे, जबकि 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article