चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल: भारत की जीत के लिए पूजा-पाठ, फैंस ने शिव मंदिर में किया अभिषेक!

Must read

चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 2023 में भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज कर बदला लेने के इरादे से उतरेगी। सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए क्रिकेट फैंस अपनी-अपनी तरह से पूजा-पाठ कर रहे हैं। बनारस में क्रिकेट प्रेमियों ने सारनाथ शिव मंदिर में 11 लीटर दूध से भगवान शिव का अभिषेक कर टीम इंडिया की सफलता की प्रार्थना की। आलोक शरण ने बताया कि वे चाहते हैं कि भारतीय टीम इस बार वर्ल्ड कप फाइनल की हार का बदला ले। फैंस को कप्तान रोहित शर्मा से बड़ी उम्मीदें हैं, वहीं विराट कोहली से भी पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई ऐतिहासिक पारी जैसी प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article