चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगी टक्कर!

Must read

चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ यह तय हो गया कि भारत अब 4 मार्च को दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगा, जबकि 5 मार्च को न्यूजीलैंड का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। रविवार को दुबई में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 249 रन बनाए, जिसमें श्रेयस अय्यर ने 79 रन की अहम पारी खेली। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले। न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन ने 81 रन बनाए और मैट हेनरी ने 5 विकेट चटकाए, लेकिन उनकी टीम लक्ष्य तक पहुंचने में नाकाम रही।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article