ग्वालियर। रूप सिंह स्टेडियम के सामने शुक्रवार दोपहर अरविंद परिहार ने अपनी पत्नी नंदिनी परिहार को सिर में चार गोलियां मार दीं और शव के पास बैठा रहा। लव मैरिज के बाद दोनों में लंबे समय से विवाद था। पुलिस के पहुंचने पर उसने 315 बोर का कट्टा तान दिया, जिसे काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने ले गई, जबकि नंदिनी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
ग्वालियर में पति ने पत्नी को सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतारा




