ग्वालियर। कंपू इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी की हत्या कर, इसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की। घटना 12 फरवरी 2025 की है, जब आरोपी ने महिला की लाश सड़क पर फेंक दी, ताकि यह दुर्घटना लगे। शुरुआत में पुलिस ने भी इसे हादसा माना, लेकिन पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि पति ने बेरहमी से पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला था। पुलिस ने आरोपी पति, ससुर और दो चचेरे देवरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को घटना स्थल पर ले जाकर यह समझने का प्रयास किया कि उसने सड़क हादसे का नाटक कैसे रचा। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने एक क्राइम सीरियल में देखा था कि कैसे हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देकर आरोपी कई सालों तक बचते रहे। उसे लगा कि ऐसा करने से न तो मायके पक्ष को शक होगा और न ही पुलिस को।
“ग्वालियर: पत्नी की हत्या को हादसा दिखाने वाला पति गिरफ्तार”




