गुना में खौफनाक वारदात: मां ने की बेटे की हत्या, आत्महत्या का दिया झांसा!

Must read

गुना। चौधरन कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 15 वर्षीय अभ्युदय जैन की हत्या उसकी मां अलका जैन ने कर दी। 14 फरवरी को अभ्युदय का शव बाथरूम में दुपट्टे से लटका मिला, जिससे यह आत्महत्या का मामला लगा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी मौत गला दबाने से हुई थी। पुलिस जांच में मां के बयान बार-बार बदलते रहे, जिससे शक गहराया और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि किसी विवाद के बाद गुस्से में आकर मां ने बेटे की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि पुलिस अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article