गांधीसागर। सीएम डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में हुई चूक के बाद लल्लूजी एंड संस कंपनी ने हॉट एयर बैलून एक्टिविटी रोक दी। 13 सितंबर की सुबह तेज हवा के कारण बैलून डगमगाने लगा और बर्नर की आग कपड़े तक पहुंच गई, हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत सीएम को सुरक्षित उतारा। बैलून बास्केट में उस समय 6 लोग थे। पायलट और मैनेजर ने माना कि इस एक्टिविटी के लिए कोई लाइसेंस नहीं है, लेकिन नियमों पर जवाब देने से बचते रहे।
गांधीसागर में सीएम की सुरक्षा चूक के बाद हॉट एयर बैलून बंद




