इंदौर। खजराना गणेश के लिए पुराने सोने से बनेंगे नए मुकुट और आभूषणखजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश और उनके परिवार के लिए नए स्वर्ण आभूषण तैयार किए जाएंगे, जो पुराने करीब 7 किलो सोने के आभूषणों को गलाकर बनाए जाएंगे। कलेक्टर के निर्देश पर बनी समिति ने जिला कोषालय में पुराने आभूषणों का निरीक्षण कर नए मुकुट और आभूषणों की योजना बनाई है। पहले चांदी से नमूना आभूषण बनेंगे और फिर डिजाइन फाइनल होने के बाद स्वर्ण आभूषण तैयार किए जाएंगे। यह काम इंदौर के एक ज्वेलर्स द्वारा किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया में कुछ महीने लग सकते हैं।
खजराना गणेश के लिए पुराने सोने से बनेंगे नए मुकुट और आभूषण




