सीहोर। मध्यप्रदेश के इछावर थाना क्षेत्र के खेरी गांव में शनिवार रात विवाद के बाद हिंसा भड़क गई। गेरूखान गांव की एक महिला ने कमलेश नामक युवक से कोर्ट मैरिज की, जिससे नाराज होकर महिला के परिजनों ने कमलेश के घर में तोड़फोड़ कर दी। डर के मारे कमलेश व उसका परिवार घर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर एसआई रामनारायण धुर्वे दो आरक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां महिला के परिजनों और कुछ अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने हेमराज, विशाल, गजराज, राहुल और भूरा नाम के पांच आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
“कोर्ट मैरिज से नाराज परिजनों का तांडव: पुलिस टीम पर हमला, SI गंभीर घायल!”




