सीहोर। कुबेरेश्वर धाम में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आयोजन में भारी भीड़ के बीच भगदड़ और अव्यवस्थाओं के चलते दो दिनों में पांच श्रद्धालुओं की जान चली गई और कई घायल हुए। मंगलवार को रुद्राक्ष वितरण के दौरान भगदड़ मची, वहीं बुधवार को अलग-अलग कारणों से तीन और श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस घटना के बाद बीजेपी और कांग्रेस नेताओं ने आयोजन पर सवाल उठाए हैं। पूर्व मंत्री कुसुम महदेले ने रुद्राक्ष वितरण पर रोक लगाने और पंडित मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जबकि सरकार ने न्यायिक जांच की घोषणा की है।
कुबेरेश्वर धाम में भीड़ से मची भगदड़, 5 श्रद्धालुओं की मौत पर उठे सवाल




