कुंभ श्रद्धालुओं की गाड़ियां पलटीं,14 लोग घायल

Must read

सतना। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में बाल-बाल बचे एक पीड़ित ने बताया कि वह सो रहा था और टक्कर लगने से अचानक जाग गया और अपने दोस्तों को खून से लथपथ देखकर चौंक गया। पुलिस के मुताबिक हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना था, जिसकी वजह से कार गलत साइड चली गई। कुंभ में डुबकी लगाने हैदराबाद से दोस्तों को लेकर आ रही कार विपरीत सड़क पर जाकर प्रयागराज जा रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए। इस घटना में 14 लोग घायल हो गए। मध्य प्रदेश के सतना में श्रद्धालुओं के दो वाहन आपस में टकराने के बाद हाईवे पर पलट गए। दोनों वाहनों में सवार एक दर्जन से ज्यादा श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को इलाज के लिए संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article