भोपाल। दिवाली पर सोशल मीडिया में वायरल हुई देसी “कार्बाइड गन” अब खतरनाक साबित हो रही है। इस गन से प्रदेशभर में करीब 300 लोग, जिनमें कई बच्चे शामिल हैं, आंखों में जलन और रोशनी कम होने की समस्या से जूझ रहे हैं। ICMR भोपाल ने पहले ही चेतावनी दी थी कि कैल्शियम कार्बाइड से बनने वाली एसीटिलीन गैस आंखों की रौशनी तक छीन सकती है। सिर्फ भोपाल में 162 केस सामने आ चुके हैं। पुलिस ने भोपाल और ग्वालियर में गन बेचने वालों को गिरफ्तार कर बिक्री पर रोक लगाई है। डॉक्टरों के मुताबिक कई मरीजों की हालत गंभीर है और कॉर्निया ट्रांसप्लांट ही अंतिम इलाज हो सकता है।
कार्बाइड गन बनी आंखों के लिए खतरा, सस्ती देसी गन से सैकड़ों लोग घायल




