इंदौर। सोमवार को इंदौर में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। तेजपुर गड़बड़ी में मूसाखेड़ी निवासी 18 वर्षीय सुमित वाटर प्रूफिंग के काम में पहली बार अपने भाई संग साइट पर गया था, जहां पहली मंजिल से गिरने पर सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सुमित मूल रूप से आष्टा का रहने वाला था। वहीं, सदर बाजार क्षेत्र में जूना रिसाला में रहने वाले बंगाली कारीगर निधान की भी गिरने से सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। वह सोने-चांदी की पालिश का काम करता था और मूल रूप से कोलकाता का निवासी था।
काम की तलाश में आए युवक और बंगाली कारीगर की गिरने से मौत।




