भोपाल। बीजेपी के बाद अब कांग्रेस भी अपना नया हाईटेक कार्यालय बनाने की योजना पर काम कर रही है। भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर स्थित कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स को तोड़कर नया प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ऑफिस बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस कॉम्पलेक्स की पहली मंजिल पर वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यालय स्थित है, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर करीब 35 दुकानों में विभिन्न शो रूम संचालित हो रहे हैं। पीछे पार्किंग क्षेत्र और सामने खुला मैदान भी है। कांग्रेस इसी कॉम्पलेक्स को हटाकर पांच मंजिला नया प्रदेश मुख्यालय बनाने की योजना बना रही है। मौजूदा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नया भवन तैयार होने के बाद विभिन्न प्रकोष्ठों, सामाजिक संगठनों और जिला कार्यालयों को स्थानांतरित किया जा सकता है, जिससे संगठन का संचालन अधिक सुव्यवस्थित होगा।
कांग्रेस का नया हाईटेक धमाका: भोपाल के रोशनपुरा में बनेगा पांच मंजिला प्रदेश मुख्यालय!




