भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और मालविका बंसोड़ ने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दौर में अपने मुकाबले जीतकर दूसरे दौर में जगह बना ली, जबकि एचएस प्रणय पहले ही दौर में बाहर हो गए। लक्ष्य सेन ने चाइनीज ताइपे के सु ली यंग को 13-21, 21-17, 21-15 से हराया, वहीं फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव ने प्रणय को 21-19, 21-16 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। महिला एकल में मालविका बंसोड़ ने जेएम येओ को 21-13, 10-21, 21-17 से हराया। अगले दौर में लक्ष्य सेन का सामना विश्व नंबर-3 इंडोनेशियाई खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी से होगा, जबकि मालविका जापान की अकाने यामागुची से भिड़ेंगी।
ऑल इंग्लैंड ओपन: लक्ष्य और मालविका की शानदार जीत, प्रणय बाहर!




