उज्जैन हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से शिक्षिका और बुजुर्ग की मौत!

Must read

उज्जैन। 14 किलोमीटर दूर ताजपुर फंटे पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में कनासिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 48 वर्षीय शिक्षिका सुनीता तोमर और 72 वर्षीय उमाशंकर वाघेला शामिल थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद सुनीता, उमाशंकर की बाइक पर लिफ्ट लेकर उज्जैन जा रही थीं, तभी उज्जैन की ओर से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी और शवों को उज्जैन जिला अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में भेजा गया। उमाशंकर के मित्र अमर सिंह तोमर को एंबुलेंस चालक ने हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। पंवासा थाना के एएसआई सीताराम भूरिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उमाशंकर का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि शिक्षिका सुनीता के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article