भोपाल। प्रदेशभर में दशहरा उत्सव की जोरदार तैयारियां हो रही हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में इस बार खास रावण दहन कार्यक्रम होंगे। भोपाल के कोलार में 105 फीट का रावण तो छोला मैदान पर 79 साल पुरानी परंपरा के तहत 51 फीट का पुतला जलाया जाएगा। इंदौर के दशहरा मैदान और चिमनबाग में 111 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा, वहीं उज्जैन में 101 फीट का रावण आतंकवादी स्वरूप में ब्रह्मोस मिसाइल से जलाया जाएगा। ग्वालियर के फूलबाग मैदान पर 60 फीट के रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले भी दहन होंगे। इस बार दशहरे में आतिशबाजी, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उत्सव ऐतिहासिक रंग लेने जा रहा है।
इस बार दशहरे में देशभक्ति और परंपरा का अनोखा संगम, जगह-जगह होगा भव्य रावण दहन




