“इंदौर में होली का रंगारंग उत्सव, शहरभर में मस्ती और जश्न”

Must read

इंदौर। आज होली का त्योहार उत्साह और मस्ती के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बच्चे रंग खेलने में मग्न हैं, जबकि युवा शहर के होटलों और गार्डनों में आयोजित होली डीजे पार्टियों में शामिल होने के लिए घरों से निकल चुके हैं। राजवाड़ा, मल्हारगंज, जूनी इंदौर सहित मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों में होली का सबसे अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि इंदौर में रंगपंचमी का त्योहार अधिक धूमधाम से मनाया जाता है, फिर भी कई इलाकों में भव्य जुलूस निकाले जा रहे हैं, जिनमें सैकड़ों लोग शामिल हो रहे हैं। कलेक्टर आशीष सिंह के बंगले पर भी रंग-गुलाल और रंगों से भरी कोठियों की पूरी व्यवस्था की गई है, जहां होली की महफिल जमने के लिए लोग तैयार हैं। कॉलोनियों में बच्चों ने सुबह 7 बजे से ही छतों पर इकट्ठा होकर राहगीरों पर रंग भरे गुब्बारे फेंकने शुरू कर दिए हैं। वहीं, इंदौर की अधिकांश टाउनशिप और कॉलोनियों में सामूहिक रूप से होली खेलने की तैयारी सुबह 9 बजे से की गई है। इसके अलावा, कई सोशल ग्रुप भी पूरे शहर में रंग-गुलाल उड़ाने के लिए निकलेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article