इंदौर। शहर को गुरुवार को 50 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, जिन्हें मुख्यमंत्री मोहन यादव हरी झंडी दिखाएंगे। 1.2 करोड़ रुपए कीमत वाली इन बसों पर 60 करोड़ खर्च हुए हैं और ये नेट कॉस्ट मॉडल पर सरकार की 40% सब्सिडी के साथ चलेंगी। डिजिटल टिकटिंग, जीपीएस और सुरक्षा फीचर्स से लैस ये बसें तय रूट पर दौड़ेंगी और हर साल 22.68 लाख किलो कार्बन उत्सर्जन घटाएंगी। शहर में पहले से 70 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं और एआईसीटीएसएल के जरिए कुल 550 बसों से रोजाना 2 लाख यात्री सफर करते हैं। इसी बीच इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए 16 कोच का रैक भी पहुंचा है, जिससे सीटें 530 से बढ़कर 1150 हो जाएंगी।
इंदौर में सड़क और रेल दोनों को मिली नई सौगात, 50 इलेक्ट्रिक बसें और वंदे भारत के 16 कोच बढ़े




