इंदौर। शहर में उद्यानों, सड़कों और चौराहों के नामकरण को लेकर मेयर-इन-काउंसिल द्वारा गठित नामकरण समिति की बैठक में 10 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। कुछ प्रस्ताव विधायक या पार्षद की अनुमति न होने के कारण रोके गए। प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर ने कहा कि नामकरण स्थानीय भावना और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखकर किया जाएगा, ताकि शहर की पहचान और गौरव भविष्य की पीढ़ियों तक पहुंचे।
इंदौर में सड़कों और उद्यानों के नाम बदलने पर हुई चर्चा, 10 प्रस्तावों पर विचार




