इंदौर। सिल्वर स्प्रिंग-2 टाउनशिप के पास सिल्वर नेचर में तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में आ गए। रालामंडल अभयारण्य से सटी इस कॉलोनी में तेंदुआ सीसीटीवी में खाली प्लॉट में घूमता नजर आया। टाउनशिप कमेटी ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है, जबकि वन विभाग का कहना है कि गर्मी में जानवर पानी और भोजन की तलाश में शहरी इलाकों तक आ जाते हैं। इंदौर डिवीजन में करीब 60 तेंदुए हैं, जिनका मूवमेंट रालामंडल, महू, मानपुर और चोरल क्षेत्र में रहता है। हालांकि, तेंदुआ इंसानों पर सीधे हमला नहीं करता।
इंदौर में फिर दिखा तेंदुआ, कॉलोनी में दहशत!




