इंदौर। कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं, जिनमें एक मरीज की यात्रा हिस्ट्री केरल से जुड़ी है। दोनों युवक (30 और 35 वर्ष) बुखार, सर्दी और खांसी जैसे हल्के लक्षणों के साथ संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। सीएमएचओ बीएस सैत्या ने बताया कि दोनों की हालत सामान्य है और दोबारा सैंपल लेकर जांच की जा रही है। साथ ही, संपर्क में आए लोगों की भी पहचान कर उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। इस साल अब तक इंदौर में कुल पांच कोरोना मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से एक बुजुर्ग महिला की अन्य बीमारियों के चलते मौत हो चुकी है।
“इंदौर में फिर कोरोना की दस्तक, दो नए मरीज मिले”




