इंदौर के AI स्टार्टअप OneTab AI को मिली 30 करोड़ की फंडिंग, सिंगापुर की कंपनियों ने किया निवेश!

Must read

इंदौर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप OneTab AI को हाल ही में सिंगापुर की दो प्रमुख कंपनियों से 3.3 मिलियन डॉलर (लगभग 30 करोड़ रुपये) की सीड फंडिंग प्राप्त हुई है। 2022 में साकेत दंडोतिया, सोनल दंडोतिया और आलोक पाटील द्वारा स्थापित इस स्टार्टअप ने अब तक 15 से अधिक एआई मॉडल विकसित किए हैं। साकेत दंडोतिया इससे पहले वीडियो वर्स स्टार्टअप के को-फाउंडर रह चुके हैं, जिसे तीन साल पहले 332 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली थी और जो एआई लर्निंग मशीन पर कार्य करता है। OneTab AI के सीनियर एआई और मशीन लर्निंग इंजीनियर महेंद्र गुर्जर के अनुसार, इस फंडिंग का उपयोग टीम विस्तार, तकनीकी उन्नयन और अन्य महत्वपूर्ण जरूरतों के लिए किया जाएगा। स्टार्टअप की शुरुआत 2022 में 5 लोगों की टीम के साथ हुई थी और इसका मुख्यालय इंदौर आईटी पार्क में स्थित है, जहां अब 15 से अधिक डेवलपर्स कार्यरत हैं। यह प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं को एक ही स्थान पर टिकट मैनेजमेंट, कैंपेन संचालन, चैटिंग, एपीआई इंटीग्रेशन और डॉक्यूमेंटेशन जैसी सुविधाएं प्रदान करता है, जिससे उन्हें अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article