इंदौर। निपानिया इलाके में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें करीब सात दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में भारी नुकसान हुआ, जिसमें दुकानों का फर्नीचर और ऑटो गैरेज में खड़ी एक दर्जन से अधिक बाइक भी आग की चपेट में आ गईं। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को नौ से अधिक टैंकर पानी का इस्तेमाल करना पड़ा। फायर ब्रिगेड के एसआई सुशील दुबे के अनुसार, यह आग तुलसी नगर इलाके में फैली थी, जिसमें दो हार्डवेयर की दुकानें, एक मिठाई की दुकान, एक पूजन सामग्री की दुकान, एक ऑटो गैरेज, एक एल्युमीनियम सेक्शन की दुकान और एक पिज्जा पॉइंट पूरी तरह नष्ट हो गए। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
इंदौर के निपानिया में भीषण आग, सात दुकानें जलकर खाक




