अवैध रेत से भरे डंपर में लगी आग, ड्राइवर फरार

Must read

अशोकनगर। जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक डंपर में अचानक आग लग गई, जिसमें कैथन नदी से अवैध रूप से निकाली गई रेत भरी थी। डंपर कुम्हर्रा गांव से मुंगावली जा रहा था, तभी नेशनल हाईवे पर वाहन में आग लग गई और चालक मौके से भाग निकला। दमकल के पहुंचने से पहले ही डंपर जलकर खाक हो गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मानसून के दौरान रेत खनन पर रोक के बावजूद अवैध खनन जारी है और पुलिस अब डंपर मालिक की तलाश कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article