इंदौर। नगर निगम 5 अगस्त से ‘क्विक साफ’ नामक मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है, जिससे लोग फूड डिलीवरी ऐप की तर्ज पर घर या संस्थान से अतिरिक्त कचरा उठवाने के लिए वाहन बुला सकेंगे। एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध यह ऐप सफाई सेवाओं के लिए भी बुकिंग की सुविधा देगा, जिसमें इवेंट, मार्केट या इंडस्ट्रियल क्लीनिंग जैसे विकल्प मिलेंगे। उपयोगकर्ता ऐप में वेस्ट की फोटो, वजन, टाइम-स्लॉट और पता भरकर पेमेंट कर सकेंगे। फिलहाल चार्ज तय नहीं है, लेकिन इसे जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।
अब मोबाइल ऐप से घर बुलाएं कचरा गाड़ी, ‘क्विक साफ’ 5 अगस्त को लॉन्च




