होली के दिन इंदौर में युवक की चाकू मारकर हत्या

Must read

इंदौर। होली के पर्व पर शहर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शिव पार्वती नगर, पालदा की है, जहां बुधवार दोपहर 20 वर्षीय आदित्य जयराम जमरे का घर के पास कुछ लोगों से विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद अचानक बढ़ गया और एक युवक ने आदित्य के सीने में चाकू मार दिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल आदित्य को परिजन और दोस्त तुरंत महाराजा यशवंतराव अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार आदित्य पालदा क्षेत्र की एक निजी कंपनी में काम करता था और परिवार मूल रूप से बड़वानी का रहने वाला है। उसके परिवार में एक बहन और दो भाई हैं, जबकि पिता बड़वानी में खेती करते हैं। परिवार का कहना है कि होली खेलने के दौरान तेजाजी चौक निवासी अरुण नाम के युवक से उसकी कहासुनी हुई थी और उसी ने चाकू से हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article