भोपाल। ड्रग तस्करी से जुड़े हाई प्रोफाइल रेव पार्टी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें डीजे यासीन उर्फ मछली को गिरफ्तार किया गया। वह फार्म हाउस में महंगी नाइट पार्टी करवा कर ड्रग्स की सप्लाई करता था और पास सिस्टम से एंट्री दी जाती थी। पब और क्लब मालिकों को नोटिस जारी कर जांच की जा रही है। यासीन पर युवती से रेप और धोखाधड़ी कर पत्रकार पास हासिल करने के आरोप भी हैं। गिरोह से जुड़े अंशुल सिंह उर्फ भूरी को तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया है, जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। उसकी निशानदेही पर तौफीक निजामी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को यासीन के मोबाइल से कई रेव पार्टी के वीडियो मिले हैं और गिरोह की विस्तार से जांच जारी है।
हाई प्रोफाइल रेव पार्टी गिरोह का भंडाफोड़, डीजे यासीन और उसके गुर्गे गिरफ्तार




