हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, 2 की मौत, 1 गंभीर

Must read

दतिया। गोराघाट थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नेशनल हाईवे-44 पर सिंध नदी पुल से पहले हुआ, जहां अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में अमित बंशकर पुत्र किशनलाल निवासी डबरा और वीरचंद्र वंशकार (21) पिता मथुरा वंशकार निवासी भदौरिया खिड़की, दतिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा युवक अभिषेक बॉथम (19) निवासी डबरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक तीनों युवक बाइक से दतिया से डबरा की ओर जा रहे थे। मृतक आपस में जीजा-साले बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क से दूर जा गिरी और दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही गोराघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। मृतकों का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article