इंदौर। शहर के डायमंड कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय उज्जवल बड़जात्या की इंडोनेशिया के बाली में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। दिसंबर 2023 में शादी के बाद यह उनकी पत्नी नेहल के साथ पहली विदेश यात्रा थी। 25 अगस्त को वे बाली गए थे और 6 सितंबर को लौटने वाले थे, लेकिन 1 सितंबर की सुबह होटल में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। परिजन शव को बुधवार शाम तक इंदौर लाएंगे, जहां रीजनल पार्क मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार होगा। उज्जवल अपने परिवार के इकलौते बेटे थे।
हनीमून ट्रिप पर गए इंदौर के कारोबारी की बाली में मौत




